चाईबासा : पुलिस ने ग्रामीणों को डायन-बिसाही, मानव तस्करी और नशा के खिलाफ किया जागरूक

Chaibasa : कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत भालुपानी पंचायत के रांगरिंग गांव में कराईकेला पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया. जिसमें डायन-बिसाही, मानव तस्करी...

कराईकेला थाना

Chaibasa : कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत भालुपानी पंचायत के रांगरिंग गांव में कराईकेला पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया. जिसमें डायन-बिसाही, मानव तस्करी और नशा उन्मूलन को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने किया. इस दौरान ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों, अपराधों के प्रति सचेत रहने और कानून की जानकारी दी गई. थाना प्रभारी प्यारे हसन ने कहा कि डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाएं समाज के लिए अभिशाप है. इसके नाम पर किसी भी व्यक्ति के साथ प्रताड़ना या हिंसा करना गंभीर दंडनीय अपराध है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

मानव तस्करों से रहे सर्तक

उन्होंने मानव तस्करी पर चिंता व्यक्त करते हुए प्यारे हसन ने कहा कि बच्चों, किशोरियों और युवाओं को नौकरी, पढ़ाई या बेहतर भविष्य का झांसा देकर तस्करी करने वाले गिरोह सक्रिय रहते है. ऐसे लोगों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. नशा उन्मूलन पर उन्होंने कहा कि नशा युवाओं का भविष्य बर्बाद करता है और परिवार व समाज को भी प्रभावित करता है. नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी आवश्यक है. उन्होंने युवाओं से नशा से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की.

कानूनी प्रावधान और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गयी

कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया.कराईकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि समाज में शांति, सुरक्षा और जागरूकता बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.

 

ALSO READअसम में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, CM ने थल सेना और वायु सेना से तैयार रहने की अपील की

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *