Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: प्रेम प्रसंग के विवाद में डॉक्टर ने युवक को मारी गोली

Giridih: बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मंझलाडीह सरण्डा गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में देर रात एक चौंकाने वाली...

प्रेम प्रसंग के विवाद में डॉक्टर ने युवक को मारी गोली

Giridih: बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मंझलाडीह सरण्डा गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. बताया जा रहा है कि डॉक्टर उमेश प्रसाद ने स्थानीय युवक नीरज शर्मा को गोली मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मामले की जांच की जा रही है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीरज शर्मा को डॉक्टर की पुत्री द्वारा बुलाए जाने पर वह उनके घर गया था. इसी दौरान प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में डॉक्टर उमेश प्रसाद ने आवेश में आकर उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए धनबाद स्थित पीएमसीएच  रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना भरकट्टा ओपी पुलिस को दी गई है और मामले की जांच की जा रही है.

AlsoRead:भद्रकाली मंदिर के संचालन से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *