Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : श्रावणी मेले में 120 दुकानों का हुआ आवंटन, दो दिनों के भीतर आधार कार्ड व मोबाइल नंबर जमा करना अनिवार्य

Chaibasa : आगामी श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर महादेवशाल मेला समिति ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मेले परिसर में कुल 120...

Chaibasa : आगामी श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर महादेवशाल मेला समिति ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मेले परिसर में कुल 120 दुकानों का आवंटन कर दिया है. इस वर्ष श्रद्धालुओं और दुकानदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा सभी दुकानदारों को बनी-बनाई दुकानें उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उन्हें दुकान निर्माण में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और समय पर अपना व्यवसाय शुरू कर सकें.

आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करने पर आवंटन रद्द

मेला समिति ने सभी आवंटित दुकानदारों को निर्देश दिया है कि वे दो दिनों के भीतर अपना आधार कार्ड की छायाप्रति और सक्रिय मोबाइल नंबर समिति कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें. निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करने वाले दुकानदारों का आवंटन रद्द किया जा सकता है तथा उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची के आवेदकों को दुकान आवंटित की जाएगी. समिति ने बताया कि इस वर्ष श्रावणी मेले को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु हितैषी बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. दुकान आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई है. सभी दुकानदारों से अनुरोध किया गया है कि वे मेला समिति के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और मेला शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो.

Also Read : गिरिडीह: प्रेम प्रसंग के विवाद में डॉक्टर ने युवक को मारी गोली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *