अबुआ सरकार में आधी आबादी का हक सर्वोपरि : कल्पना सोरेन

Ranchi: महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति सह विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक...

In the Abhu government, the rights of half the population are paramount: Kalpana Soren

Ranchi: महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति सह विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में राज्य में महिलाओं और बच्चों के विकास से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर मंथन किया गया. कल्पना सोरेन ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा, सशक्तिकरण और बच्चों का समग्र विकास वर्तमान ‘अबुआ सरकार’ की प्राथमिक सूची में सबसे ऊपर है. उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला एवं बाल विकास समिति इन संकल्पों को केवल कागजों तक सीमित रखने के पक्ष में नहीं है, बल्कि इन्हें पूरी सख्ती और प्रभावशीलता के साथ धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें: रांची के एक्सट्रीम बार DJ मर्डर केस में 10 दोषी करार, मंगलवार को सजा का एलान

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

बैठक में यह विशेष रूप से सुनिश्चित किया गया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी अड़चन के सीधे राज्य के प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद नागरिक तक पहुंचे. समिति ने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे जमीनी स्तर पर योजनाओं की मॉनिटरिंग और अधिक पारदर्शी तरीके से करें, ताकि किसी भी मोर्चे पर लापरवाही न हो.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *