सरायकेला: झमाझम बारिश से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

Saraikela: जिले में कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस के बाद रविवार को अचानक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को...

सरायकेला
झमाझम बारिश से मिली राहत

Saraikela: जिले में कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस के बाद रविवार को अचानक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी. बारिश के बाद जहां आम जनजीवन सुगम हुआ, वहीं किसानों के चेहरे पर भी खुशी लौट आई.

किसानों को बड़ी राहत

लगातार पड़ रही गर्मी के कारण किसानों के धान के चारा और कई खेतों में रोपनी के बाद मिट्टी सूखने लगी थी. ऐसे में बारिश ने किसानों को काफी राहत पहुंचाई है, बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे धान रोपनी का काम अब तेजी से शुरू हो सकेगा. किसानों ने बताया कि वे सोमवार से धान की रोपनी शुरू कर देंगे. बारिश से खेतों की स्थिति बेहतर हो गई है और रोपनी के लिए अनुकूल माहौल बन गया है.

शहरी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या

बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं शहरी इलाकों में जलजमाव की समस्या भी देखने को मिली, तेज बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी जमा हो गया और कुछ स्थानों पर नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जारी उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है.

ALSO READ: हजारीबाग: किसी के पिता, किसी के बेटे थे ये लोग? 7 लावारिस शवों ने खड़े किए बड़े सवाल

आने वाले दिनों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. लगातार बारिश होने से खरीफ फसलों को और फायदा मिलने की उम्मीद है, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन की आस जगी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *