बोकारो: SIR को लेकर 24×7 वोटर हेल्पलाइन शुरू,पहली कॉल का जवाब खुद DC ने दिया

Bokaro: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत मतदाताओं को त्वरित सहायता और सही जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर...

Bokaro
बोकारो में 24×7 वोटर हेल्पलाइन शुरू

Bokaro: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत मतदाताओं को त्वरित सहायता और सही जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर में 24×7 हेल्पलाइन कॉल सेंटर की शुरुआत की गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को फीता काटकर इसका शुभारंभ किया.

पहली कॉल का जवाब खुद डीसी ने दिया

हेल्पलाइन शुरू होने के तुरंत बाद आई पहली कॉल का जवाब स्वयं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने दिया. उन्होंने बोकारो विधानसभा क्षेत्र के चास निवासी मतदाता तापेश कुमार से सीधे बातचीत कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया.

गणना प्रपत्र और SIR से जुड़े सवालों का दिया जवाब

बातचीत के दौरान मतदाता ने गणना प्रपत्र और पूर्व में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान की गई मैपिंग से जुड़े सवाल पूछे. डीसी ने पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाते हुए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई.

मतदाताओं से हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील

डीईओ-सह-डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि यदि किसी मतदाता को गणना प्रपत्र प्राप्त करने, भरने, जमा करने या SIR-2026 से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए, तो वे 24×7 हेल्पलाइन का अधिकतम उपयोग करें.

पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनेगा अभियान

उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन का उद्देश्य प्रत्येक मतदाता तक समय पर सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाना है, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अधिक पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-अनुकूल बन सके. उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, सहायक समाहर्ता डॉ. अरविंद राधाकृष्णन (प्रशिक्षु) सहित निर्वाचन शाखा के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

ALSO READ : हजारीबाग: किसी के पिता, किसी के बेटे थे ये लोग? 7 लावारिस शवों ने खड़े किए बड़े सवाल

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *