बोकारो: महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bokaro: पुलिस ने बीते शाम को-ऑपरेटिव कलोनी से एक हरला थाना क्षेत्र निवासी सुरजी देवी के लगे से मंगलसूत्र झपटा मार कर...

महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bokaro: पुलिस ने बीते शाम को-ऑपरेटिव कलोनी से एक हरला थाना क्षेत्र निवासी सुरजी देवी के लगे से मंगलसूत्र झपटा मार कर भागे, युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपी 23 वर्षीय अजित कुमार उर्फ मुस्कान के पास से महिला का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया. आरोपी युवक बी एस सिटी थाना क्षेत्र के माडीपटी दुदीबाग का निवासी है. 19 जुलाई को सूचना प्राप्त हुआ कि बी०एस सिटी थाना अंतर्गत कॉपरेटिव कॉलनी में एक अज्ञात व्यक्ति एक महिला का मंगलसूत्र छिनकर भाग गया है. सूचना पर बी०एस० सिटी थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची एवं स्थानीय व्यक्तियों की मदद से छिनतई करने वाले व्यक्ति को पकड लिया गया. पकड़ाए व्यक्ति के निशानदेही पर छिनतई की गई मंगलसूत्र बरामद किया गया. इस संबंध में वादिनी सुरजी देवी पति बिरबल मांझी, सा० रानी पोखर, थाना हरला, जिला बोकारो के लिखित आवेदन के आधार पर बी०एस० सिटी थाना काण्ड संख्या 157/26 अंकित कर अजित कुमार उर्फ मुस्कान पिता स्व० अजय राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

गिरफ्तार व्यक्ति का अपराधिक इतिहास

इस मामले में गिरफ्तार अजित कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. बी एस सिटी थाना काण्ड काण्ड संख्या 235/23 धारा 457/380/411/34 भा०द०वि०, बी एस सिटी थाना काण्ड संख्या 25/24 दिनांक 21.02.24 धारा 457/380 भा०द०वि०, बी०एस० सिटी थाना काण्ड संख्या 173/24 दिनांक 2.09..24 धारा 303 (2)/317(2) भा०द०वि० दर्ज है. इस छापामारी दल में शामिल में पु०अ०नि० गुल्टन मिस्त्री, आरक्षी सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, आरक्षी राजीव कुमार, आरक्षी नवीन कुमार सभी बी० एस० सिटी थाना के पुलिस पदाधिकारी शामिल थें.

AlsoRead:14वीं JPSC PT में अनियमितता को लेकर भाजपा ने खोला मोर्चा, 22 जुलाई को JPSC कार्यालय घेरने का ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *