SAURAV SINGH
Ranchi: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है. इसको लेकर आज( 21 जुलाई) को एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई है. यह बैठक दोपहर साढ़े तीन बजे प्रोजेक्ट भवन, रांची स्थित विभागीय अपर मुख्य सचिव के कार्यालय कक्ष में आयोजित की जाएगी. मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागर विमानन प्रभाग), झारखंड सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह बैठक विभागीय अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संपन्न होगी.
इन विभागों के आलाधिकारी होंगे शामिल
हवाई अड्डा विस्तार योजना को समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए सरकार ने संबंधित सभी प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. बैठक में शामिल होने के लिए जिन्हें पत्र भेजा गया है, उनमें अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग, प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, डीसी रांची, एसएसपी रांची, क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कोलकता शामिल होंगे.

जाने बैठक का मुख्य एजेंडा और उद्देश्य
इस समीक्षा बैठक में बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से जुड़ी विभिन्न अंतर-विभागीय बाधाओं, भूमि अधिग्रहण, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसके अतिरिक्त, पूर्व में 29 अप्रैल को संपन्न हुई बैठक की कार्यवाही की समीक्षा भी की जाएगी और अब तक हुई प्रगति का लेखा-जोखा लिया जाएगा.
ALSO READ: नीट पेपर लीक : छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, NDA की बैठक में बरसे PM मोदी
