पलामू: बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों के लिए अभिशाप, गैस एजेंसी का वाहन पलटा

Palamu: जिले के पाण्डु प्रखंड की तीसीबार पंचायत अंतर्गत दरुआ गांव में विकास के दावों की हकीकत एक जर्जर सड़क बयां कर...

पलामू
गैस एजेंसी का वाहन पलटा

Palamu: जिले के पाण्डु प्रखंड की तीसीबार पंचायत अंतर्गत दरुआ गांव में विकास के दावों की हकीकत एक जर्जर सड़क बयां कर रही है. दरुआ पुल के पास वर्षभर जलजमाव और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पूरी तरह गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो चुकी है. हाल ही में इसी सड़क पर इंडियन गैस एजेंसी का वाहन पलट गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

जलजमाव और कीचड़ से बढ़ा हादसों का खतरा

ग्रामीणों के अनुसार दरुआ पुल के पास हमेशा पानी जमा रहता है. निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क लगातार क्षतिग्रस्त होती जा रही है. बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से सड़क की बदहाली बनी हुई है. कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को शिकायतें दी गई, लेकिन अब तक न तो जल निकासी की व्यवस्था की गई और न ही सड़क की मरम्मत कराई गई. इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.

ALSO READ: कोडरमा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर अनियमितता का आरोप, DC को सौंपा आवेदन

स्थायी समाधान की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से दरुआ पुल के पास जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने, सड़क का पुनर्निर्माण कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *