सरायकेला में SIR-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Seraikela: DC नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ SIR-2026 को लेकर बैठक हुई. बैठक में BLO-BLA-2...

सरायकेला
SIR-2026 को लेकर बैठक

Seraikela: DC नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ SIR-2026 को लेकर बैठक हुई. बैठक में BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक, चुनाव पाठशाला और विशेष गहन पुनरीक्षण की आगामी प्रक्रिया की जानकारी दी गई.

95.53% गणना प्रपत्र प्राप्त, 47.59% डिजिटाइजेशन पूरा

अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक 95.53% गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं और 47.59% प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है. साथ ही ASDD (Absent, Shifted, Dead & Duplicate) सूची तैयार करने का कार्य भी जारी है.

22 जुलाई को BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक

DC ने सभी BLA-2 से 22 जुलाई को आयोजित बैठक और चुनाव पाठशाला में अनिवार्य रूप से शामिल होने तथा BLO के साथ समन्वय कर सत्यापन, डिजिटाइजेशन और ASDD सूची तैयार करने में सहयोग करने की अपील की.

ALSO READ: कोडरमा: झुमरीतिलैया में तमाम डिग्री कॉलेज को BVU हजारीबाग से हटा गिरिडीह करने के खिलाफ आम सभा आयोजित

5 अगस्त से दावा-आपत्ति की प्रक्रिया

बैठक में बताया गया कि 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी. इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज की जा सकेगी, जबकि 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. सभी राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय सहयोग और मतदाता जागरूकता बढ़ाने की अपील की गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *