रांची: चान्हो में आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, DC ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश

Ranchi: चान्हो प्रखंड के बेयासी गांव के आदिवासी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री...

Chanho
आदिवासी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने की डीसी मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात

Ranchi: चान्हो प्रखंड के बेयासी गांव के आदिवासी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात कर जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की. प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की.

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने का आदेश 

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने तत्काल अंचल अधिकारी, चान्हो को जांच के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि स्थानीय चान्हो थाना के सहयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए. यदि जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होती है, तो उसे तुरंत हटाया जाए और प्रभावित आदिवासी परिवारों के जमीन संबंधी अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए.

अवैध कब्जा नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 

उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी समुदाय हमारे जिले की रीढ़ हैं. उनकी जमीन से जुड़ी किसी भी शिकायत पर जिला प्रशासन शून्य सहनशीलता की नीति के तहत कार्रवाई करेगा. किसी भी कीमत पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है, कि जमीन से जुड़े मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी व्यक्ति को अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आदिवासी परिवारों के वैध अधिकारों की पूरी सुरक्षा की जाएगी.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: झुमरीतिलैया में तमाम डिग्री कॉलेज को BVU हजारीबाग से हटा गिरिडीह करने के खिलाफ आम सभा आयोजित

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *