Koderma: जे जे कॉलेज सहित जिले के तमाम डिग्री कॉलेज को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से हटा कर सर जेसी बॉस विश्वविद्यालय गिरिडीह करने के खिलाफ 22 जुलाई को झुमरी तिलैया झंडा चौक पर हस्ताक्षर अभियान सह खुला मंच आम सभा की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष कोर समिति के कोषाध्यक्ष तौफीक हुसैन के विद्यालय चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल हसनाबाद में संरक्षक सदस्य राम रतन अवध्या एवं मो सईद नसीम की देख रेख में जूही दास गुप्ता की अध्यक्षता एवं सचिव देवेंद्र कुमार के संचालन में संपन्न हुआ बैठक में समस्या नहीं, समाधान और हमारी भागीदारी विषय पर 22 जुलाई के हस्ताक्षर अभियान सह खुला मंच आम सभा को सफल बनाने हेतु जिले के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से आयोजित हस्ताक्षर अभियान सह खुला मंच आम सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. वही समिति के अध्यक्ष महेश भारती ने कहा कि “समस्या नहीं, समाधान और हमारी भागीदारी” के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. यह केवल जे जे कॉलेज का नहीं, बल्कि पूरे कोडरमा जिले की उच्च शिक्षा, छात्र-छात्राओं के भविष्य और शैक्षणिक संस्थानों को सशक्त बनाने का जनआंदोलन है.
आम लोगों की राय, सुझाव एवं समर्थन प्राप्त किया जाएगा तथा शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर व्यापक होगी जनचर्चा
उन्होंने बताया कि आम सभा के माध्यम से आम लोगों की राय, सुझाव एवं समर्थन प्राप्त किया जाएगा तथा शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर व्यापक जनचर्चा होगी. वही देवेंद्र कुमार ने कहा कि यदि आज सभी नागरिक शिक्षा के सवाल पर एकजुट नहीं होंगे, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य प्रभावित होगा. साथ ही कोडरमा के आने वाले पीढ़ी के बच्चों बच्चियों सुरक्षा का डर के साथ उच्च शिक्षा पूर्ण रूप से प्रभावित होने के साथ ही ,अविभावकों के ऊपर बेवजह आर्थिक बोझ बढ़ेगा. इसलिए यह समय व्यक्तिगत हितों एवं दलगत नीति से ऊपर उठकर शिक्षा और विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का है. वही समीक्षा बैठक में संरक्षक सदस्य राम रतन अवध्या, मो सईद नसीम , अध्यक्षता कर रही जूही दास गुप्ता ने जिले के सभी छात्र-छात्राओं, युवाओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों तथा जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे 22 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में झंडा चौक, झुमरी तिलैया पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान एवं खुला मंच आम सभा को सफल बनाएं और शिक्षा बचाने के इस जनअभियान का हिस्सा बनें.बैठक में कोषाध्यक्ष तौफीक हुसैन, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कराटे, सह सचिव मो अली शाद, बिनोद राम, सदस्य नीरज सिंह, विजय यादव आदि सदस्यों ने भाग लिया.
ALSO READ : चतरा में निजी बॉडीगार्ड मर्डर मामला: खैनी मांगने को लेकर शुरू हुआ था विवाद, गुस्से में जवान ने कर दी हत्या
