JPSC मुद्दे पर भाजयुमो के मशाल जुलूस में हंगामा, AISF और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की

Ranchi:14वीं जेपीएससी (JPSC) पीटी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर मंगलवार शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित मशाल जुलूस के...

Mashal Julus
भाजयुमो का मशाल जुलूस

Ranchi:14वीं जेपीएससी (JPSC) पीटी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर मंगलवार शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित मशाल जुलूस के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के सदस्य मौके पर पहुंच गए. दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच पहले जमकर नारेबाजी हुई और फिर विवाद बढ़ने पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई.

दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लगाए एक-दूसरे के खिलाफ नारे

भाजयुमो कार्यकर्ता JPSC परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में मशाल जुलूस निकाल रहे थे और सरकार व आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान AISF के सदस्य भी वहां पहुंचे और भाजपा के खिलाफ नारे लगाने लगे. इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. कुछ देर तक दोनों संगठनों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाते रहे. देखते ही देखते बहस तेज हो गई और माहौल गरमा गया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

भाजयुमो का आरोप है कि उनका शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन बाधित करने के उद्देश्य से AISF के कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे. वहीं AISF की ओर से भी भाजपा के विरोध में नारेबाजी की गई. घटना के बाद कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की सक्रियता से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में सप्लाई मजदूरों का मोर्चा, ऊर्जा भत्ता समेत कई मांगों को लेकर 22 जुलाई को करेंगे प्रदर्शन

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *