Breaking news: चक्रधरपुर में युवक पर धारदार हथियार से हमला, दो नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर के त्रिशूल चौक स्थित शिव मंदिर के समीप गुरुवार शाम एक युवक पर धारदार हथियार...

Chakradharpur Crime News
घायल युवक

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर के त्रिशूल चौक स्थित शिव मंदिर के समीप गुरुवार शाम एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, चीरेंजीवी ब्लॉक निवासी चंदन सोनकर ने आरोप लगाया है, कि शीतला मंदिर निवासी विकास सिंह और अभिषेक सिंह ने आपसी विवाद के दौरान उस पर धारदार हथियार से हमला किया. शिकायत में सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए जाने का उल्लेख है.

बेहतर इलाज के लिए घायल को उच्च चिकित्सा केंद्र किया गया रेफर 

घायल चंदन सोनकर को पहले चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. नंदू होनहागा ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर चोटों को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में चंदन सोनकर की लिखित शिकायत के आधार पर चक्रधरपुर थाना में विकास सिंह और अभिषेक सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. स्थानीय लोगों ने मामले में त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: JPSC कथित अनियमितता मामला: CID का बड़ा एक्शन, पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते के ठिकानों पर छापेमारी; डिजिटल व दस्तावेजी साक्ष्य जब्त, पढ़ें CID का ऑफिशल स्टेटमेंट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *