Ramgarh: चुटूपालू घाटी में बनाई गई एस्केप लेन ने एक बड़े हादसे को टालते हुए चालक और उपचालक की जान बचा ली है. एस्केप लेन का परिणाम गुरुवार को देखने को मिला, जब ब्रेक फेल होने के बाद एक अनियंत्रित हुआ कंटेनर सीधे एस्केप लेन में पहुंच गया और सुरक्षित रूप से रुक गया. यदि यह व्यवस्था नहीं की गई होती, तो चुटुपालु घाटी में एक बड़ा और भयावह हादसा होना लगभग तय माना जा रहा था. एस्केप लेन की वजह से वाहन चालक और उपचालक दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए.
कैसे शुरू हुई सुरक्षा की यह पहल?
कुछ दिन पहले DC ऋतुराज और SP मुकेश कुमार लुणायत ने NHAI अधिकारियों के साथ खीराबेड़ा से गंडके मोड़ तक पैदल निरीक्षण किया था. दोनों अधिकारियों ने खुद ग्राउंड पर उतरकर ट्रक चालकों और राहगीरों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याएं व ब्रेक फेल होने के जोखिम समझे. चुटुपालु घाटी में ब्रेक फेल होने वाले वाहनों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं को बेहद गंभीरता से लेते हुए, विशेषज्ञों की सलाह पर तत्काल एस्केप लेन बनाने का निर्देश दिया गया. इसके बाद पूरे कार्य की नियमित निगरानी की गई.
यह भी पढ़ें: बोकारो: चास बाल सुधार गृह में 20 बाल बंदी फ्लू से संक्रमित, एक की हालत गंभीर
