रांची में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम: 145 मामलों में से 57 का त्वरित निष्पादन, 6 पर FIR दर्ज

Ranchi: आमजनों को त्वरित एवं सुलभ विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SSP राकेश रंजन के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा...

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुनते पुलिस अधिकारी
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुनते पुलिस अधिकारी

Ranchi: आमजनों को त्वरित एवं सुलभ विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SSP राकेश रंजन के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा गुरुवार (23 जुलाई) को विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सामान्यतः प्रत्येक सप्ताह बुधवार को आयोजित होता है, हालांकि, अन्य कारणों से इस सप्ताह इसका आयोजन गुरुवार को किया गया. कार्यक्रम का थानावार शेड्युल और समय-सारणी पूर्व में ही विभिन्न माध्यमों से प्रसारित कर दी गई थी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें.

ऑन द स्पॉट सुनवाई और त्वरित कार्रवाई

कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी पुलिस थानों और ओपी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. इसके अलावा, कई निर्धारित थानों पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों का निपटारा किया.

कुल 145 आवेदन हुए प्राप्त

कुल प्राप्त आवेदन: 145

त्वरित निष्पादित मामले: 57

लंबित मामले: 82

दर्ज प्राथमिकी: 06

ALSO READ: ‘घर लौट जाइए, खाना भी भेज दूंगा…’ NEET विवाद पर सलमान खान का Viral Message

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *