बोकारो: चास बाल सुधार गृह में 20 बाल बंदी फ्लू से संक्रमित, एक की हालत गंभीर

Bokaro: बोकारो के चास स्थित बाल सुधार गृह में 20 बाल बंदी फ्लू से संक्रमित पाए गए. बोकारो सदर अस्पताल में जांच...

चास स्थित बाल सुधार गृह में फ्लू संक्रमण के बाद जांच के लिए सदर अस्पताल लाए गए बाल बंदी
फ्लू से संक्रमित बाल बंदी

Bokaro: बोकारो के चास स्थित बाल सुधार गृह में 20 बाल बंदी फ्लू से संक्रमित पाए गए. बोकारो सदर अस्पताल में जांच के बाद एक बाल बंदी की हालत गंभीर पाई गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. वहीं, बाकी बाल बंदियों को जांच के बाद पुनः बाल सुधार गृह चास भेज दिया गया.

बुखार की शिकायत के बाद जांच में सामने आया संक्रमण

बताते चलें कि झारखंड के सात जिलों जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह, रांची, धनबाद, दुमका और बोकारो के बाल बंदियों को चास स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया है. यहां कुल 43 बाल बंदी हैं, जिनमें से 20 फ्लू के संक्रमण का शिकार हो गए. संक्रमण का पता तब चला जब बच्चे बुखार से ग्रसित हुए और उन्हें जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

एक बाल बंदी ICU में भर्ती, बाकी की हालत ठीक

बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि बाकी सभी की तबीयत ठीक है. केवल एक बाल बंदी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती रखा गया है, जिसका इलाज चल रहा है.

ALSO READ: पलामू: दो महीने से लापता 7वीं की छात्रा, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *