Bokaro: बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के करगली गेट से बेरमो सीम हीरक रोड को जोड़ने वाली सड़क पहली ही बारिश में ही कई स्थानों पर धंस गई. सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद संवेदक द्वारा जेसीबी मशीन से टूटे हिस्से में मिट्टी भरकर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है. वहीं पहली बारिश में ही सड़क टूटने पर स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए. लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क के टूटे हिस्से को मिट्टी से भरना स्थायी समाधान नहीं है. बारिश होने पर मिट्टी गीली होकर बह सकती है, जिससे सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी रहेगी. राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाएगा. इस संबंध में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) संजय झा ने संवेदक के कार्य पर असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने सड़क की मरम्मत गुणवत्ता मानकों के अनुसार कराने पर जोर दिया, ताकि आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके.
यह भी पढ़ें: बोकारो: सरकारी जमीन हड़प बना दिया आलीशान रिसॉर्ट, जांच के लिए चास अंचल पहुंचे आयुक्त
