बोकारो में BJP युवा मोर्चा का मशाल जुलूस, JPSC कार्यालय घेराव का ऐलान

Bokaro: भारतीय जनता युवा मोर्चा, बोकारो जिला ने मंगलवार को चास के महावीर चौक से श्रीराम चौक व धर्मशाला मोड़ तक मशाल...

बोकारो में मशाल जुलूस निकालते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता
बोकारो में मशाल जुलूस निकालते BJP युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

Bokaro: भारतीय जनता युवा मोर्चा, बोकारो जिला ने मंगलवार को चास के महावीर चौक से श्रीराम चौक व धर्मशाला मोड़ तक मशाल जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार और JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं के खिलाफ विरोध जताया. जुलूस में बड़ी संख्या में युवा और पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे. उपस्थित लोगों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ कड़े संदेश दिए.

भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता नहीं होने का लगाया आरोप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के शासन में JPSC और JSSC की नौकरियों की बिक्री हो रही है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. उनका कहना था कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता नहीं रहने से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को भारी नुकसान हो रहा है.

युवा मोर्चा ने किया JPSC कार्यालय घेराव का ऐलान

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि यह विरोध केवल प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि बुधवार को राज्यभर के युवा JPSC कार्यालय का घेराव करेंगे और प्रदेश स्तर पर सख्त कदम उठाए जाएंगे. जुलूस के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जयदेव राय, रामलाल सोरेन, मुकेश राय, अर्चना सिंह, संजय त्यागी, विभीषण सिंह चौधरी, ब्रज दुबे, राजेश बाचु घोषाल, चंद्रशेखर सिंह, विशाल गौतम, मनोज पांडेय, विनय किशोर, अमर स्वर्णकार, भानु प्रताप सिंह, विक्रम महतो, विकास मोदक, योगेंद्र कुमार, अशोक जगनानी, मिथलेश महथा, अमित कुमार, हीरालाल मंडल, सक्षम सिंह, विनय आनंद, करमचंद गोप, प्रकाश कुमार, झंटू दे, लालबाबू सिंह, अरविंद दुबे, अर्जुन कुमार, दिलीप पाल, निर्भय कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.

ALSO READ: बोकारो: पहली बारिश में ही धंसी सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *