Bokaro: NEET परीक्षा में धांधली के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया. दिल्ली में आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और उत्पीड़न के विरोध में झामुमो द्वारा जिला मुख्यालय के समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
रतनलाल मांझी ने प्रधानमंत्री से की इस्तीफे की मांग
झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि दिल्ली में अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे छात्र-छात्राओं के साथ केंद्र सरकार के इशारे पर बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया. आंदोलनकारियों को लाठी, डंडों और लात-घूसों से पीटा गया, जो बेहद निंदनीय है. ऐसी जनविरोधी और क्रूर सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.
NEET और CBSE की कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र एवं नौजवान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, NEET 2026 परीक्षा में हुई गड़बड़ियों, सीबीएसई (CBSE) मार्किंग घोटाले तथा शिक्षा प्रणाली में सुधारों की जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. छात्र-छात्राओं पर हुआ लाठीचार्ज अंग्रेजी हुकूमत के तानाशाही रवैये की याद दिलाता है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार तानाशाही तरीके से लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि देश का एक-एक नौजवान अब गोलबंद हो चुका है और इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुका है. पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, अशोक मुर्मू, अखिलेश महतो, विजय रजवार, जिला सचिव मुकेश महतो, मोहन मुर्मू, हसन इमाम, पंकज जयसवाल, फैयाज अलम, मनोज हेंब्रम, आलोक सिंह, मिथुन मंडल, कन्हैया सिंह, राकेश सिन्हा, आकाश टुडू, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, पंकज मरांडी, अजय राणा, अजीत महतो, शांति किस्कू, अंजलि सोरेन, चंदू सिंह मुंडा, जयमाला देवी, सौरभ भट्ट, तपेश्वर महतो, अमित सोरेन, आजाद अंसारी, सोमर मुंडा, बैजनाथ पाल, राजेश सिंह, महबूब आलम, सुभाष महतो, सुनील टुडू, संतोष हेंब्रम, आलोक वर्मा, अजीत सिंह, सदानंद गोप, प्रदीप यादव, मदन महतो, अशोक हेंब्रम, संजय मुर्मू, भारत यादव, समीम अंसारी, सोहन मुर्मू, पूरन महतो, मेगाराम दे, उदय गोस्वामी, अजीत मुर्मू, रणधीर रजक, सुरेंद्र कुमार, बद्री स्वर्णकार, कलीम अंसारी, संजय मुर्मू, दीपक यादव, आलम अंसारी, अनिल हेंब्रम आदि मौजूद थे.
ALSO READ: झारखंड में जल्द शुरू होगा फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, सूचना भवन से होगी शुरुआत
