SIR-2026: DC रामनिवास यादव ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील

Giridih: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DC रामनिवास यादव...

SIR-2026
SIR-2026: DC रामनिवास यादव ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Giridih: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DC रामनिवास यादव ने बुधवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक और चुनाव पाठशाला का जायजा लेते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन तथा BLO और BLA-2 के बीच समन्वय की समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान DC ने प्रारूप मतदाता सूची और ASDDF (Absent, Shifted, Dead, Duplicate एवं अन्य संदिग्ध प्रविष्टियां) सूची के सत्यापन की प्रक्रिया का अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रविष्टि का सूक्ष्म और तथ्यात्मक सत्यापन कर मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जाए. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में न रहे.

DC द्वारा दिए गए कई निर्देश 

DC ने 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं के नाम प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए. उन्होंने एक ही परिवार के सभी पात्र मतदाताओं का नाम यथासंभव एक ही मतदान केंद्र से संबद्ध करने पर भी जोर दिया. उन्होंने अब तक गणना प्रपत्र जमा नहीं करने वाले मतदाताओं से घर-घर संपर्क कर शत-प्रतिशत प्रपत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया. BLO और BLA-2 को आपसी समन्वय के साथ अभियान को और प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक बिंदु का गंभीरता से सत्यापित करने को कहा.

निरीक्षण के दौरान DC ने चुनाव पाठशाला का भी अवलोकन किया और मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि नागरिकों को मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन और निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकें.

29 जुलाई तक गणना प्रपत्र अवश्य जमा करने की अपील 

DC रामनिवास यादव ने जिले के सभी मतदाताओं से 29 जुलाई तक अपने गणना प्रपत्र अवश्य जमा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि SIR-2026 का उद्देश्य शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना है. साथ ही सभी निर्वाचन पदाधिकारियों, BLO, BLA-2 और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए.

ALSO READ: JPSC धांधली मामला: ‘आर-पार’ के मूड में अभ्यर्थी, CID जांच में लीपापोती हुई तो दिल्ली जैसा होगा उग्र आंदोलन- देवेंद्र नाथ महतो 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *