दस दिनों से लापता युवती की सुराग नहीं, रांची पुलिस से तलाश की गुहार

Ranchi: बिरसा चौक के बंधु नगर निवासी संगीता भेंगरा की पुत्री दिव्या भेंगरा(21वर्ष)12 जुलाई दिन के 3:30 बजे से लापता है. इस...

दस दिनों से लापता युवती की सुराग नहीं

Ranchi: बिरसा चौक के बंधु नगर निवासी संगीता भेंगरा की पुत्री दिव्या भेंगरा(21वर्ष)12 जुलाई दिन के 3:30 बजे से लापता है. इस संबंध में संगीता भेंगरा ने डोरंडा थाना में सनहा दर्ज कराया है. संगीता भेंगरा ने बिरसा चौक, बाइपास रोड, सुंदरगढ़ निवासी अजीत नायक पर युवती को बहला-फुसला कर भगाने का संदेह जाहिर किया है. संगीता भेंगरा ने डोरंडा पुलिस से अपनी पुत्री की तलाश करने की गुहार लगायी है.

केवल आश्वासन ही मिल रहा है

संगीता भेंगरा ने सनहा में बताया है कि पुत्री के लापता होने के बाद अपने स्तर से हर जगह तलाश कर चुकी है. 22 जुलाई को उसकी पुत्री के लापता होने की दस दिन बीत गये, लेकिन अब तक उसका कुछ सुराग नहीं मिला है. पीड़ित का कहना है कि डोरंडा पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अजीत नायक, युवती दिव्या भेंगरा का फोन का लोकेशन तथा कॉल डिटेल निकाल कर उसकी तलाश करे, तो कुछ परिणाम सामने आ सकता है. संगीता भेंगरा पुत्री के लापता होने के बाद कई बार डोरंडा थाना का चक्कर लगा चुकी है. वहां से केवल आश्वासन ही मिल रहा है. इधर अजीत नायक के मोबाइल पर कॉल करने पर मोबाइल बंद आ रहा है. पुलिस ने संगीता नायक को बताया है कि जब तक मोबाइल ऑन नहीं होता, लोकेशन का पता लगाना मुश्किल है.फोन जैसे ही ऑन होगा उसका लोकेशन मिल जायेगा. पुलिस ने तकनीकी एक्सर्ट को अजीत नायक व युवती दोनों का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया है. दोनों मोबाइल नंबर को सर्विलांस में डाल दिया गया है.

AlsoRead:अब NEET पेपर लीक मामले पर 23 को BJP दफ्तर घेरेगा प्रदेश कांग्रेस, आर-पार के मूड में कांग्रेस भी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *