Bokaro: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित कैंप-2 निवासी रामदुलारी देवी हर दिन की तरह शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश वृद्ध महिला के गले से सोने का चेन झपट कर फरार हो गया. घटना सुबह करीब सवा बजे की है. पीड़िता रामदुलारी देवी ने बताया कि वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही थी. इसी दौरान पीछे से लाल गमछा बांधे एक युवक ने उनके गले की चेन झपटने की कोशिश की. पहली बार में चेन निकलने में सफल नहीं हुआ, महिला सड़क पर गिर गईं. इसके बाद आरोपी ने दोबारा झपट्टा मारकर करीब 10 से 15 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली.
CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी
पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान एक अन्य युवक काला गमछा बांधे मोटरसाइकिल पर कुछ दूरी पर खड़ा था. वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश निकल चुके थे.सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित महिला से जानकारी लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालनी शुरू कर दी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वारदात में शामिल आरोपी स्थानीय हैं या बाहर से आए थे. सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है. लगातार हो रही चेन छिनतई की घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.
ALSO READ : गिरिडीह में बनेगा झारखंड-बिहार का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, 150 करोड़ की परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी
