झारखंड में मानसून सक्रिय: अगले 5 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Ranchi: झारखंड के ऊपर बने मौसमी तंत्र (साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन) के असर से पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों...

बारिश

Ranchi: झारखंड के ऊपर बने मौसमी तंत्र (साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन) के असर से पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की मानसूनी बौछारें पड़ रही हैं.आने वाले दिनों में भी राज्यभर में बारिश का यह सिलसिला लगातार जारी रहने की पूरी संभावना है.

मौसम की मौजूदा स्थिति और सिस्टम

मौसम केंद्र के अनुसार, वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन (रेखा) जैसलमेर, दक्षिण-पूर्व राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया), गुना, सीधी, डालटनगंज से होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है. इसके अलावा, उत्तर गंगेटिक,पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवात (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है, जो समुद्र तल से 9.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. इन मिली-जुली प्रणालियों के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव आया है.

पिछले 24 घंटों का तापमान और वर्षा का हाल

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.कोडरमा में 52.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो राज्य में सर्वाधिक रही.सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ में रिकॉर्ड किया गया.सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया.
Read Also: जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के फॉरेंसिक ऑडिट की मांग, झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर

अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मजाज

  • 25 जुलाई : आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे. राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या मेघ गर्जन होने की प्रबल संभावना है. साथ ही, राज्य के दक्षिणी, पूर्वी और कुछ अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.
  • 26 जुलाई: आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी. इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं.
  • 27 जुलाई: राज्य के लगभग सभी स्थानों पर बादलों का डेरा रहेगा और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • 28 जुलाई: राज्य के उत्तरी और अन्य हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है. लगभग सभी जगहों पर बारिश का दौर जारी रहेगा.
  • 29 और 30 जुलाई: राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्सों सहित लगभग सभी स्थानों पर झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना है. आसमान में लगातार बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ती रहेंगी.

कैसा रहेगा तापमान का हाल

24 से 25 जुलाई तक अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.26 से 28 जुलाई तक लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में स्थिरता बनी रहेगी, जिससे अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए राज्य के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *