क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मिट-2026 में भी रांची बना ऑवर ऑल चैंपियन, गुमला दूसरे स्थान पर

Ranchi: कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन में तीन दिवसीय(22 से 24 जुलाई) दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का 24 जुलाई...

क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मिट-2026

Ranchi: कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन में तीन दिवसीय(22 से 24 जुलाई) दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का 24 जुलाई को समापन हो गया. इसमें भी रांची जिला ऑवर ऑल चैंपियन बना है. जबकि गुमला दूसरे स्थान पर रहा, तीसरे स्थान पर खूंटी जिला रहा. व्यक्तिगत रूप से रांची जिले के दारोगा मनीषा कुमारी ऑवर ऑल चैंपियन हुई, जबकि खूंटी जिला के कांस्टेबल-77 मनमोहन कृष्णा को रनर अप का खिताब से नवाजा गया. शुक्रवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि एडीजी मनोज कौशिक ने विजेता टीम रांची जिला को ऑवर ऑल चैंपियन का पुरस्कार देकर सम्मानित किया. जबकि रनर अप को एसएसपी राकेश रंजन ने, व्यक्तिगत विजेताओं को सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी तथा ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने सम्मानित किया.

उम्दा प्रदर्शन

बताते चले की तीन दिवसीय (22 से 24 जुलाई) दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का आगाज 22 जुलाई को मुख्य अतिथि एडीजी मनौज कौशिक ने किया था. इसमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा पांच जिलों के लगभग 100 प्रतियोगी भाग ले रहे थे. सीआइडी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज कौशिक ने विजेता टीम व व्यक्तिगत विजेताओं को बधाई दी और कहा कि पुलिस डयूटी मीट में पुलिस पदाधिकारियों के अनुसंधान के बारिकी पर उम्दा प्रदर्शन किया. इससे अन्य पुलिसकर्मी भी प्ररित होगें.

क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मिट-2026

ये शामिल रहें 

पुलिस डयूटी मीट में अनुसंधान में वैज्ञानिक सहायता विषय पर केस के अनुसंधानकर्ता(आइओ) को कितनी जानकारी उसकी जानकारी परीक्षा के माध्यम से ली जाती है. पुलिस डयूटी मीट में अनुसंधान में वैज्ञानिक सहायता विषय सहित अन्य विषयों पर परीक्षा ली गयी. अनुसंधन में वैज्ञानिक सहायता के अंदर आठ अलग-अलग विषय जैसे विधि-विज्ञान, लॉ, अनुसंधान के दौरान प्रदर्श को उठाने, पैक करने और फारवर्ड करने के नियम, फिंगर प्रिंट, घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी, मेडिको लीगल, ऑबजरवेशन टेस्ट, पुलिस पोटरेट आदि के संबंध में जानकारी की परीक्षा ली गयी थी. इसके लिए अलावा स्वान दस्ता के दो विषय ट्रेकर डॉग व एक्सप्लोसिव डिटेक्ट डॉग प्रशिक्षण आदि, कंप्यूटर अवेयरनेस पर भी परीक्षा ली गयी थी. स्पशेल ब्रांच के लिए भी अलग से परीक्षा ली गयी थी. इसमें परीक्षक के रूप जिला बल के इंस्पेक्टर असीत मोदी, सीआइडी के इंस्पेक्टर नीरज सहाय और अमित कुमार थे. कार्यक्रम के दौरान एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, खूंटी, लोहरदगा, गुमलाव सिमडेगा जिला के सभी डीएसपी, सार्जेंट मेजर आनंद खलखो, सभी सार्जेंट, भी जिला बल के पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

AlsoRead:जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के फॉरेंसिक ऑडिट की मांग, झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *