पलामू: GLA कॉलेज परिसर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत ‘छात्र-संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

Palamu: डालटनगंज के GLA कॉलेज परिसर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत ‘छात्र-संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम...

GLA College
कॉलेज में आयोजित 'छात्र-संवाद' कार्यक्रम

Palamu: डालटनगंज के GLA कॉलेज परिसर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत ‘छात्र-संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, रायपुर के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक, भर्ती घोटालों, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और शैक्षणिक संस्थानों का बढ़ता राजनीतिकरण गंभीर समस्या बन चुकी है. आज जब संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, तब युवाओं की जागरूक भागीदारी बेहद आवश्यक है. कार्यक्रम के दौरान पेपर लीक से आहत होकर जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई.

सभी को मिलकर संविधान, शिक्षा और युवाओं के अधिकारों की करनी होगी रक्षा 

इस दौरान जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी ने कहा कि सभी को मिलकर संविधान, शिक्षा और युवाओं के अधिकारों की रक्षा करनी होगी तथा छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रखनी होगी. झारखंड प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला ने दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विपक्ष के सांसदों पर हुए दमन और गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा, कि लोकतंत्र की आवाज को दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा. वहीं, विशिष्ट अतिथि केडी सिंह ने NEET अभ्यर्थियों के साथ न्याय, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई, परीक्षा में पारदर्शिता, बढ़ती फीस पर नियंत्रण और छात्रों के अधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की.

मौके पर ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोपाल शर्मा, अभिषेक तिवारी, जितेंद्र कमलापुरी, संजय वर्मन, युवा कांग्रेस से मणिकांत सिंह, मो. गुलाब नबी, मुन्ना खान, NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सुमन, अमरनाथ तिवारी, महासचिव वजाहत अंसारी, जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर, GLA कॉलेज अध्यक्ष ऋषु राज दुबे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और छात्रों की न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई.

यह भी पढ़ें: JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा धांधली मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर समेत 5 गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *