रांची में रथ मेला के दौरान मोबाइल छीनने और चोरी करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची में जगन्नाथपुर रथ मेला के दौरान छिनतई गिरोह और चोर सक्रिय है. मोबाइल छिनतई और चोरी की घटनाओं पर...

रांची में रथ मेला के दौरान मोबाइल छीनने और चोरी करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची में जगन्नाथपुर रथ मेला के दौरान छिनतई गिरोह और चोर सक्रिय है. मोबाइल छिनतई और चोरी की घटनाओं पर रांची पुलिस ने कार्रवाई की है. इस मामले में रांची पुलिस ने दो अपराधियों और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया. गिरफ्तार अपराधी का नाम प्रकाश कुमार, शिवम कुजूर और एक नाबालिग है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही थी. इसी दौरान 23 जुलाई 2026 को विधानसभा थाना क्षेत्र के जेपी मार्केट और प्रभात तारा मैदान के पास से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया.

अन्य अपराधी भी चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया

अपराधियों के पास से छीना गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पूछताछ में यह बात सामने आई कि इसी गिरोह ने 22 जुलाई 2026 को रथ मेले में स्कूटी सवार एक महिला से भी मोबाइल छीना था, जिसके संबंध में धुर्वा थाने में मामला दर्ज है. इसके अलावा 23 जुलाई की रात गश्ती के दौरान धुर्वा थाना क्षेत्र से एक अन्य अपराधी को चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया, जिसने मेले की दुकानों से सैंडल और बैग आदि चोरी किए थे.

ALSO READ : कोडरमा में न्यूज वेव की खबर का असर; e-KYC के लिए 50 रुपये मांगना पड़ा भारी, डीलर सस्पेंड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *