Seraikela: पुलिस अधीक्षक(SP) सरायकेला-खरसावां के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत चांडिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से गुम हुए चार मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया.
CEIR पोर्टल की मदद से हुई बरामदगी
पुलिस के अनुसार, मोबाइल गुम होने की सूचना मिलने के बाद संबंधित मामलों को CEIR पोर्टल पर पंजीकृत कर ट्रैकिंग शुरू की गई. तकनीकी जांच और लगातार प्रयास के बाद सभी चार मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिए गए.
मालिकों को लौटाए गए मोबाइल, पुलिस की पहल की सराहना
बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द किए गए. अपना मोबाइल वापस मिलने पर सभी लाभुकों ने चांडिल थाना पुलिस और सरायकेला-खरसावां पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया.
मोबाइल गुम होने पर तुरंत दें सूचना: SP
पुलिस अधीक्षक (SP) ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो बिना देरी किए नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं. इससे मोबाइल की ट्रैकिंग कर उसे जल्द बरामद करने में सहायता मिलती है.
