जमशेदपुर : रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के जिला पुलिस ने रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों...

रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के जिला पुलिस ने रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 18 जुलाई की शाम गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग को लेकर बदमाशों ने फायरिंग की थी. इस संबंध में गोलमुरी थाना में कांड संख्या-82/2026 दर्ज किया गया था.

गिरफ्तार आरोपी

1. कर्ण सिंह उर्फ जसकरण सिंह – मुख्य आरोपी
2. मनदीप सिंह
3. रोमी सिंह उर्फ सरदार

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले कर्ण सिंह और मनदीप सिंह को दबोचा.

बरामद किए गए कई समान 

निशानदेही पर पुलिस ने *1 देसी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल* बरामद की. पूछताछ में तीसरे आरोपी रोमी सिंह की गिरफ्तारी हुई, जिसके पास से 1 देसी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस मिले. कुल मिलाकर 2 देसी कट्टे, 4 जिंदा कारतूस, 1 खोखा और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है.पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी कर्ण सिंह पर गोलमुरी, बिष्टूपुर और टेल्को थाना समेत विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, फायरिंग, आर्म्स एक्ट समेत करीब 15 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. मनदीप सिंह पर भी कई मामले दर्ज हैं. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

ALSO READ : सरायकेला पुलिस ने 4 गुम मोबाइल लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *