चक्रधरपुर: मंच पर जीवंत हुई ‘पक्षी और दीमक’, दिनकर शर्मा ने राष्ट्रीय ड्रामा प्रतियोगिता में रचा इतिहास

Chakradharpur: शहर के युवा रंगकर्मी दिनकर शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित ‘काला हीरा ऑल इंडिया ड्रामा कंपटीशन’ में शानदार प्रदर्शन कर...

Chakradharpu
चक्रधरपुर के दिनकर शर्मा ने राष्ट्रीय ड्रामा प्रतियोगिता में लहराया परचम

Chakradharpur: शहर के युवा रंगकर्मी दिनकर शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित ‘काला हीरा ऑल इंडिया ड्रामा कंपटीशन’ में शानदार प्रदर्शन कर चक्रधरपुर का नाम रोशन किया है. धनबाद में 18 से 21 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में उन्होंने एकल नाट्य (सोलो ड्रामा) श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया.

‘पक्षी और दीमक’ के मंचन ने जीता दिल

प्रतियोगिता में दिनकर शर्मा ने महान साहित्यकार गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’ की चर्चित कहानी ‘पक्षी और दीमक’ का एकल मंचन प्रस्तुत किया. उनके प्रभावशाली अभिनय, भावनात्मक प्रस्तुति और पात्रों के जीवंत चित्रण ने दर्शकों और निर्णायकों को काफी प्रभावित किया.

अभिनय से भावुक हुए दर्शक

मंचन के दौरान दिनकर शर्मा ने कहानी के संवेदनशील संदेश को अपने अभिनय के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. उनकी प्रस्तुति से प्रेक्षागृह में मौजूद दर्शक भावुक हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया.

मुक्तिबोध की रचना को मंच पर उतारना चुनौतीपूर्ण

अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए दिनकर शर्मा ने कहा कि मुक्तिबोध की रचना को मंच पर जीवंत करना उनके लिए एक बड़ी कलात्मक चुनौती थी. उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार और सम्मान उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है.

चक्रधरपुर के कला जगत में खुशी का माहौल

दिनकर शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति का आभार जताया. उन्होंने विशेष रूप से राजेंद्र जी को मार्गदर्शन, सहयोग और कलाकारों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया. उनकी उपलब्धि पर चक्रधरपुर के कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
ALSO READ: चक्रधरपुर: 8 साल से बालू संकट की मार; तीन जिलों ने दी रिपोर्ट, कोल्हान अब भी खामोश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *