रांची विश्वविद्यालय में MBA/BBA सहायक प्राध्यापक भर्ती: 27 जुलाई को होगा इंटरव्यू, सुबह 10 बजे से होगी रिपोर्टिंग

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने MBA/BBA विभाग में सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए इंटरव्यू की तारीख घोषित कर...

Ranchi University
Student interest in Ranchi University's PG departments declines

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने MBA/BBA विभाग में सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी है. विश्वविद्यालय की ओर से प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद अभ्यर्थियों की सूची उनके एकेडमिक स्कोर के साथ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है. यदि किसी अभ्यर्थी को जारी सूची या एकेडमिक स्कोर को लेकर कोई आपत्ति या शिकायत है, तो वह सूची प्रकाशित होने के दो दिनों के भीतर rucvs.ranchi@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है.

27 जुलाई को होगा इंटरव्यू

विश्वविद्यालय के अनुसार इंटरव्यू 27 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे से आईक्यूएसी सभागार (रसायन शास्त्र विभाग), मोरहाबादी परिसर, रांची विश्वविद्यालय में आयोजित होगा.

दस्तावेज सत्यापन के लिए सुबह 10 बजे करें रिपोर्टिंग

सभी पात्र अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से पहले सुबह 10:00 बजे दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना होगा. अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी मूल प्रमाण-पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने का निर्देश दिया गया है. विश्वविद्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इंटरव्यू में शामिल होने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर: मंच पर जीवंत हुई ‘पक्षी और दीमक’, दिनकर शर्मा ने राष्ट्रीय ड्रामा प्रतियोगिता में रचा इतिहास

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *