सिमडेगा में बाबा बनकर आया ठग, दुकानदार से सोने की चेन लेकर हुआ फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Simdega: कोलेबिरा मार्केट कॉम्प्लेक्स स्थित ए-2 में देर शाम संचालित केसरी वस्त्रालय के संचालक सुनील केसरी ठगी का शिकार हो गए. बाबा...

Simdega
एआई सांकेतिक इमेज

Simdega: कोलेबिरा मार्केट कॉम्प्लेक्स स्थित ए-2 में देर शाम संचालित केसरी वस्त्रालय के संचालक सुनील केसरी ठगी का शिकार हो गए. बाबा के वेश में आए एक ठग ने कथित चमत्कार दिखाने और आशीर्वाद देने के बहाने से उनके गले से करीब एक लाख रुपये की सोने की चेन लेकर फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, बाबा के वेश में एक व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और स्वयं को चमत्कारी साधु बताते हुए दक्षिणा मांगी. दुकानदार सुनील केसरी ने उसे 10 रुपये दक्षिणा के रूप में दिए. इसके बाद ठग ने माथे पर जल डालकर आशीर्वाद देने की बात कही और कहा कि गिरने वाले जल को दोनों हथेलियों में लें. इसी दौरान उसने चालाकी से सुनील केसरी के गले से सोने की चेन निकाल ली.

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान करने में जुटी पुलिस 

पीड़ित ने बताया कि उन्हें चेन निकाले जाने का आभास तो हो रहा था, लेकिन वह न कुछ बोल सके और न ही विरोध कर पाए. कुछ देर बाद जब उन्हें पूरी घटना का एहसास हुआ तो उन्होंने आसपास के दुकानदारों को इसकी जानकारी दी. स्थानीय लोगों ने आरोपी की तलाश की, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था. घटना की सूचना कोलेबिरा पुलिस को देते हुए पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें: दिव्या हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल टोयोटा कार जब्त 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *