खूंटी: मुरहू में युवक की हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Khunti: मुरहू थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक...

हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी
हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी

Khunti: मुरहू थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को साड़ हंसा पूर्वी उरांव (40 वर्ष), निवासी ग्राम सिसिलोलाबाड़ा, थाना मुरहू, ने मुरहू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र सैलेश बोदरा (25 वर्ष) की हत्या कर दी गई है.

मामले में मुरहू थाना कांड संख्या 55/26, दिनांक 21 जुलाई 2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस 2023 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीपीओ खूंटी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया.

आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के नामजद आरोपी सैलेश बोदरा (25 वर्ष), पिता बागुड़ा बोदरा, ग्राम सिसिलोलाबाड़ा, थाना मुरहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक बांस का डंडा, जिसके एक सिरे पर खून लगा हुआ लोहे का खुला हिस्सा था, बरामद किया है. पुलिस की कार्रवाई में एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, अंचल निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक नायाल गोड़वीन केरकेट्टा, पीएसआई टिटू कुमार, सअनि रंजीत तिग्गा सहित मुरहू थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे.

ALSO READ: बोकारो: शव रखकर BSL प्लांट के ADM बिल्डिंग गेट को किया जाम, अनुकंपा नियोजन की मांग तेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *