PM नरेंद्र मोदी के एक्शन के बाद CJP ने कहा – धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा

NewsWave Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक दोषियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया...

CJP

NewsWave Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक दोषियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही उन्होंने पेपर लीक दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शने की बात कहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये जानकारी एक्स X पर दी. इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इसके साथ ही सीजेपी CJP की ओर से एक्स पर जानकारी दी गयी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा. इस पोस्ट के साथ ही सीजेपी का स्टैंड क्लियर हो गया. सीजेपी CJP ने स्पष्ट कर दिया कि पीएम PM के एक्शन के बाद भी सीजेपी CJP कार्यकर्ता जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे. जानकारी हो कि सीजेपी CJP का आंदोलन जंतर-मंतरमें 26 जून से जारी है. सीजेपी की ओर से पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है.

क्या कहा PM नरेंद्र मोदी ने

एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा. इस संबंध में निर्देश दे दिए गए है कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.

 

ALSO READ : पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी त्वरित और सख्त सजा : PM मोदी का बड़ा ऐलान – फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का निर्देश जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *