झामुमो ने पूछा आखिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कब, भाजपा का जवाब, केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर काफी गंभीर

Ranchi: राजधानी दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरता और देश भर में सामने आए पेपर लीक मामलों को लेकर राजनीतिक पारा चढ़...

Ranchi: राजधानी दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरता और देश भर में सामने आए पेपर लीक मामलों को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. झामुमो ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेरते हुए पूछा है कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने के बजाय उन पर लाठियां क्यों बरसाई जा रही हैं और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे?

झामुमो के बयान पर भाजपा का पलटवार

झामुमो के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर बाउरी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है. अमर बाउरी ने आश्वस्त किया कि पेपर लीक के सभी मामलों में संलिप्त दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड दिलाया जाएगा. इसके लिए विशेष रूप से फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा ताकि मुकदमों का त्वरित निस्तारण हो सके.

Also Read: CM हेमंत सोरेन की दो टूक : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *