तीन बच्चियों को रेस्क्यू कर पुलिस ने दो मानव तस्करों को किया गिरफ्तार

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने मानव तस्करी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू किया और दो मानव...

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने मानव तस्करी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू किया और दो मानव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने बताया कि सिमडेगा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के एक गांव से तीन बच्चियों को मानव तस्कर महानगर ले जाने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर एचटीयू थाना और मुफस्सिल थाना की संयुक्त टीम गठित की गई.

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और तीनों बच्चियों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त करा लिया.कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी अमित गुप्ता और स्थानीय महिला देवसनी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन और रेलवे टिकट भी बरामद किए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है. साथ ही रेस्क्यू की गई बच्चियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *