Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ : पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, आपसी कलह के कारण भुजाली से कर दी हत्या

Pakur: पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. महेशपुर...

Pakur: पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. महेशपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर गांव में बीते 14 मार्च को एक महिला की हत्या कर दी गयी थी. इसे लेकर उसका बेटा नरेश मुर्मू ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. महेशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को झाड़ियों से गिरफ्तार किया. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी निधि द्विवेदी ने एसडीपीओ महेशपुर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था. एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और अन्य साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी पति को धर दबोचा. उसे गांव के बाहर झाड़ी से गिरफ्तार किया गया. एसपी ऑफिस से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी.

हत्या में प्रयुक्त भुजाली बरामद

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पति-पत्नी के बीच आपसी कलह चल रही थी. कलह के बीच तैश में आकर पति धानेश्वर मुर्मू ने अपनी पत्नी सुशीला हेंब्रम को धारदार भुजाली से मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर भुजाली को भी बरामद कर लिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *