Chaibasa: लगातार हो रही बारिश के कारण रानी तालाब का जलस्तर बढ़ने से तालाब का पानी सड़कों पर बहने लगा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति बन गई है. इस समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद ने जेसीबी मशीन की सहायता से तालाब के निकासी नाले की सफाई का कार्य शुरू कराया है. साथ ही बिजली विभाग के सहयोग और शर्ट डाउन लेकर तालाब के निकासी नाले की सफाई करवाई जा रही है. इस मौके पर झामुमो नेता मोहम्मद अशरफ मौजूद रहे. बताया गया कि पिछले दिनों वार्ड पार्षद गौतम रवानी के द्वारा समस्या की जानकारी दिए जाने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय साव ने मौके का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निकासी नाले की सफाई कराकर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था. इसी क्रम में गुरुवार को नगर परिषद की ओर से जेसीबी लगाकर नाले की सफाई कराई जा रही है. सफाई कार्य पूरा होने के बाद रानी तालाब का पानी सुचारु रूप से निकल सकेगा, जिससे सड़कों पर जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है.
चाईबासा: नाले की सफाई शुरू, जलजमाव से राहत की पहल
Chaibasa: लगातार हो रही बारिश के कारण रानी तालाब का जलस्तर बढ़ने से तालाब का पानी सड़कों पर बहने लगा है, जिससे...
सम्बंधित ख़बरें
