Pakur : झामुमो JMM जिला ईकाई की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन आज यानी गुरूवार को किया जायेगा. इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति की ओर से निर्देश जारी किया गया है. जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में नीट NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया जायेगा.
