चाईबासा : नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में गुदड़ी प्रखंड ने पूरे पूर्वी भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

Chaibasa : जिला के गुदड़ी प्रखंड ने नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत जनवरी-मार्च 2026 की डेल्टा रैंकिंग जारी की...

नीति आयोग

Chaibasa : जिला के गुदड़ी प्रखंड ने नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत जनवरी-मार्च 2026 की डेल्टा रैंकिंग जारी की है. जिसमें पूरे पूर्वी भारत में प्रथम स्थान चाईबासा के गुदड़ी प्रखंड ने प्रथम स्थान हासिलस किया है. इसके साथ ही प्रखंड ने जिले और झारखंड का गौरव बढ़ाया है. यह उपलब्धि विकास के विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और जिला प्रशासन की “नीति तारा” पहल के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है. नीति तारा के माध्यम से स्वास्थय एवं पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कृषि एवं आजीविका, आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेशन और सुशासन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में योजनाबद्ध और परिणामोन्मुख कार्य किए गए. विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित फील्ड मॉनिटरिंग, डेटा आधारित योजना निर्माण, सामुदायिक सहभागिता और नवाचार आधारित कार्यशैली के कारण विकास संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया. जिला प्रशासन ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की. इस सफलता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं, शिक्षकों तथा ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी भी महत्वपूर्ण रही.

जिला प्रशासन के लिये गर्व का विषय

डीसी DC मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुदड़ी प्रखंड का पूरे पूर्वी भारत में प्रथम स्थान प्राप्त करना जिला प्रशासन के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि यह सफलता टीमवर्क, प्रभावी मॉनिटरिंग, जनसहभागिता और “नीति तारा” के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है. जिला प्रशासन का लक्ष्य केवल रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक विकास योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण लाभ पहुंचाना है.

सतत विकास लक्ष्यों को मिलें गति

डीसी DC ने इस उपलब्धि का श्रेय गुदड़ी प्रखंड के सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, विभिन्न विभागों की टीमों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय नागरिकों को दिया. उन्होंने कहा कि नीति तारा के सफल अनुभवों और नवाचारों का विस्तार जिले के अन्य प्रखंडों में भी किया जाएगा. जिससे समावेशी और सतत विकास के लक्ष्य को और अधिक गति मिल सके.

 

ALSO READ : BREAKING : JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास में CID की रेड, परीक्षा से जुड़ा है मामला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *