8 साल की स्वास्तिका बनेंगी हजारीबाग की सबसे कम उम्र की अंतरराष्ट्रीय FIDE रेटेड शतरंज खिलाड़ी

Hazaribagh:हजारीबाग की माटी से एक और नया इतिहास रचने जा रहा है. अनिस चेस अकादमी की मात्र 8 वर्षीय होनहार खिलाड़ी स्वास्तिका...

8 साल की स्वास्तिका बनेंगी हजारीबाग की सबसे कम उम्र की अंतरराष्ट्रीय FIDE रेटेड शतरंज खिलाड़ी

Hazaribagh:हजारीबाग की माटी से एक और नया इतिहास रचने जा रहा है. अनिस चेस अकादमी की मात्र 8 वर्षीय होनहार खिलाड़ी स्वास्तिका प्रजापति आगामी 1 अगस्त को जारी होने वाली विश्व शतरंज महासंघ की अंतरराष्ट्रीय रेटिंग सूची में शामिल हो जाएंगी. इसके साथ ही वे हजारीबाग जिले की सबसे कम उम्र की अंतरराष्ट्रीय FIDE रेटेड बालिका शतरंज खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल करेंगी. ​स्वास्तिका ने महज 6 वर्ष की नन्हीं उम्र में ही अनिस चेस अकादमी से ऑनलाइन शतरंज का कड़ा प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था. हाल ही में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 10 FIDE रेटेड खिलाड़ियों का सामना किया और 4.5 अंक हासिल कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने नाम किया.

​दीपांकर भट्टाचार्य, नम्रता टोप्पो और आधृत सिंह का राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चयन

​अनिस चेस अकादमी के अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर हजारीबाग का मान बढ़ाया है. अकादमी के दीपांकर भट्टाचार्य और नम्रता टोप्पो का चयन पटना में आयोजित होने वाली ‘CISCE रीजनल शतरंज चैंपियनशिप’ के लिए हुआ है, जिसमें बिहार और झारखंड के नामी ICSE विद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगे.

​वहीं, सेंट जेवियर्स स्कूल हजारीबाग के 11 वर्षीय छात्र और अकादमी के खिलाड़ी आधृत सिंह का चयन उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में होने वाली ‘CISCE राष्ट्रीय स्कूल शतरंज चैंपियनशिप’ के लिए हुआ है, जहाँ वे अपने स्कूल और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

​कोच सिकंदर अनीस के मार्गदर्शन में मिल रही लगातार सफलता

​खिलाड़ियों की इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अनिस चेस अकादमी के कोच एवं निदेशक सिकंदर अनीस के कुशल एवं अनुशासित मार्गदर्शन को जाता है. इस अवसर पर अकादमी के सलाहकार सिकंदर नायक और उमेश प्रसाद ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गहरी खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मुकाम खिलाड़ियों की लगन, अनुशासन और नियमित अभ्यास का सुखद नतीजा है.

​चेस एसोसिएशन ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की

​स्वास्तिका प्रजापति की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह और सचिव मनमीत अकेला ने स्वास्तिका तथा उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने भरोसा जताया कि स्वास्तिका भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हजारीबाग, झारखंड और पूरे देश का नाम रोशन करेंगी.

ALSO READ : NEET-UG पेपर लीक केस में बड़ा ट्विस्ट, CBI जांच में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला सबूत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *