कांग्रेस प्रवक्ता का भाजपा पर गंभीर आरोप, कहा- प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं पर किया गया हमला

Ranchi: रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के बाद प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति...

Ranchi: रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के बाद प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा समर्थकों ने पत्थर, डंडों और शीशे की बोतलों से हमला किया.

शांतिपूर्ण विरोध को बीजेपी ने हिंसक रूप दिया है ; सोनल शांति 

सोनाल शांति ने दावा किया कि भाजपा कार्यालय में पहले से पत्थर और शीशे की बोतलें जमा कर रखी गई थीं ताकि प्रदर्शन के दौरान माहौल बिगाड़ा जा सके. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शांतिपूर्ण विरोध को जानबूझकर हिंसक बनाने की कोशिश की गई.

भाजपा समाज में तनाव और टकराव की राजनीति करती है ; सोनल शांति 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि छात्र-युवाओं की मांगों के समर्थन में कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन भाजपा ने इसे बाधित करने का प्रयास किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में तनाव और टकराव की राजनीति करती है.

सोनल शांति ने धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की कि मांग 

सोनाल शांति ने कहा कि देशभर में छात्र अपने भविष्य को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है. उन्होंने मांग दोहराई कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए और छात्रों पर हुई कार्रवाई की जवाबदेही तय की जाए. प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकार छात्रों के हित में होती तो अब तक इस पूरे मामले में कार्रवाई हो चुकी होती.

Also Read: राज्यपाल ने ‘जलवायु अखाड़ा 2026’ में की शिरकत, कहा- प्रकृति और विकास का संतुलन अनिवार्य

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *