Ranchi: प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय, टांगर बीजुपाड़ा के छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्कूल की कई समस्याओं और कथित अनियमितताओं की शिकायत की. छात्रों ने मांग की कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए.
ABVP ने कहा छात्र हितों से कोई समझौता नहीं होगा
ABVP के विभाग संयोजक उत्कर्ष नंद तिवारी ने कहा कि छात्र हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
अनावश्यक शुल्क वसूली पर लगाई जाए रोक
ज्ञापन में मांग की गई है कि स्कूल में छात्रों से लिए जाने वाले सभी तरह के शुल्क की अधिकृत रसीद दी जाए. अगर नाइट गार्ड के नाम पर कोई पैसा लिया जा रहा है, तो उसका सरकारी आदेश, मंजूरी और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए. साथ ही अनावश्यक शुल्क वसूली पर रोक लगाई जाए.
अनुशासन के नाम पर छात्रों से जुर्माना या पैसे लेने की प्रथा बंद करने की मांग
छात्रों ने स्कूल में शिक्षकों के लिए अलग-अलग शौचालय, छात्रों और शिक्षकों के लिए साफ पेयजल की व्यवस्था करने की भी मांग की. इसके अलावा अनुशासन के नाम पर छात्रों से जुर्माना या पैसे लेने की प्रथा बंद करने की मांग भी की गई.
Also Read: पलामू: अवैध अंग्रेजी शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब और रैपर बरामद
