JPSC कथित अनियमितता मामला: CID का बड़ा एक्शन, पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते के ठिकानों पर छापेमारी; डिजिटल व दस्तावेजी साक्ष्य जब्त, पढ़ें CID का ऑफिशल स्टेटमेंट

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग...

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते के ठिकानों पर CID की छापेमारी
JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते के ठिकानों पर CID की छापेमारी

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) झारखंड ने बड़ी कार्रवाई की है. CID ने रांची पुलिस के सहयोग से JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है.

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते के ठिकानों पर CID की छापेमारी

FIR दर्ज होने के बाद कानूनी कार्रवाई

CID के द्वारा जारी किए गए ऑफिशल स्टेटमेंट में कहा गया है कि CID थाना कांड संख्या 16/2026 दर्ज कर जांच आगे बढ़ा रही है. यह मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 316(2), 316(5), 318(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2) और झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम-2023 की धारा 12(2)/12(3) के तहत पंजीकृत किया गया है.

कहां-कहां हुई छापेमारी?

मामले के अनुसंधान के क्रम में CID की टीम ने रांची पुलिस के साथ मिलकर पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते से जुड़े JPSC कार्यालय स्थित उनका कार्यालय कक्ष, उनका सरकारी आवास और JPSC कार्यालय परिसर के अन्य संबंधित स्थान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान जांच अधिकारियों ने कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेजी साक्ष्य बरामद कर उन्हें विधिवत जब्त कर लिया है.

आगे की कार्रवाई और जांच की स्थिति

CID का कहना है कि कांड का अनुसंधान अभी प्रगति पर है. इस दौरान बरामद किए गए डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे नियमानुसार एवं विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: चाईबासा: चिड़िया माइंस में परिवहन विवाद बातचीत से सुलझा, आंदोलन टला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *