झारखंड पुलिस मुख्यालय बना रही है संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ SIT, DSP, इंस्पेक्टर और दरोगा रैंक के अधिकारी रहेंगे शामिल

प्रिंस खान, राहुल दुबे और राहुल सिंह गैंग निशाने पर, रंगदारी और फायरिंग करने वालों की खैर नहीं Ranchi: राज्य में बढ़ते...

JHARKHAND POLICE HEADQUATER
झारखंड पुलिस मुख्यालय बना रही है संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ SIT, DSP, इंस्पेक्टर और दरोगा रैंक के अधिकारी रहेंगे शामिल

प्रिंस खान, राहुल दुबे और राहुल सिंह गैंग निशाने पर, रंगदारी और फायरिंग करने वालों की खैर नहीं

Ranchi: राज्य में बढ़ते संगठित अपराध और रंगदारी के मामलों को जड़ से खत्म करने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने कमर कस ली है. डीजीपी के निर्देश पर आपराधिक गिरोहों के खिलाफ एक एसआईटी का गठन किया जा रहा है. यह एसआईटी राज्य के अलग-अलग जिलों में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों की कमर तोड़ेगी और उनकी हर गतिविधि पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखेगी.

डीएसपी, इंस्पेक्टर और दारोगा रैंक के अधिकारी संभालेंगे कमान

अपराधियों के खिलाफ इस बड़े अभियान को अंजाम देने के लिए एसआईटी में तेजतर्रार और अनुभवी पुलिस अधिकारियों को शामिल किया जा रहा है. इस एसआईटी में डीएसपी, इंस्पेक्टर और दरोगा स्तर के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा. इस टीम का मुख्य काम केवल अपराध की जांच करना नहीं, बल्कि गिरोहों के पूरे नेटवर्क, उनकी फंडिंग और मददगारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करना होगा.

प्रिंस खान, राहुल दुबे और राहुल सिंह गैंग निशाने पर

हाल के दिनों में झारखंड के विभिन्न जिलों से व्यापारियों, कोयला कारोबारियों और ठेकेदारों से रंगदारी मांगने की शिकायतें लगातार सामने आई हैं. राज्य में खासकर राहुल दुबे, राहुल सिंह और प्रिंस खान के नाम पर बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगी जा रही है. इन अपराधियों के गुर्गे व्यापारियों में खौफ पैदा करने के लिए सरेआम फायरिंग और बमबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है. गैंगस्टरों के इसी बढ़ते दुस्साहस को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सीधे तौर पर इन गिरोहों को एसआईटी के मुख्य निशाने पर रखा है.

जिलों की पुलिस के साथ मिलकर होगा एक्शन

यह एसआईटी न सिर्फ राजधानी रांची बल्कि धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और हजारीबाग जैसे संवेदनशील जिलों में जिला पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी. अपराधियों की धरपकड़ के लिए आधुनिक तकनीक और खुफिया तंत्र की मदद ली जा रही है. पुलिस वैसे व्यक्ति पर भी कार्रवाई करेगी जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इन आपराधिक गिरोहों की मदद कर रहा है, उसे भी सह-आरोपी बनाकर जेल भेजा जाएगा.

ALSO READ : चाईबासा : बालजोड़ी पंचायत में नई सड़क हुई बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *