नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC सदस्य जमाल अहमद के खिलाफ ACB जांच की उठाई मांग

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. पत्र के जरीए झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य...

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. पत्र के जरीए झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य जमाल अहमद पर पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्र में मरांडी ने कहा कि जमाल अहमद ने अपने पद का फायदा उठाकर विशाल साम्राज्य खड़ा कर लिया है. रांची में उनके पास 3000-4000 वर्गफुट का आलीशान फ्लैट है और वे एक और फ्लैट की तलाश में हैं. इसके अलावा, हजारीबाग में भी उनके पास बड़े पैमाने पर बेनामी और अचल संपत्तियां होने की चर्चा है.

विवादित नियुक्ति और CBI जांच का हवाला

मरांडी ने आरोप लगाया कि जमाल अहमद पहले प्राथमिक शिक्षक थे और 2008 में लेक्चरर बने. उस नियुक्ति प्रक्रिया में हुई धांधली की जांच वर्तमान में सीबीआइ कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के दबाव में नियमों को दरकिनार कर ऐसे विवादित व्यक्ति को जेपीएससी का सदस्य बनाया गया, जिससे युवाओं का संस्था पर से भरोसा उठ रहा है.
Letter..

ACB जांच और तुरंत पदमुक्त करने की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जमाल अहमद की संपत्ति, बैंक खातों और आय के स्रोतों की अविलंब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच कराई जाए. साथ ही, निष्पक्ष जांच और आयोग की गरिमा बनाए रखने के लिए उन्हें तुरंत पदमुक्त किया जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *