पलामू : बालू, ईंट और क्रिनकल लदे वाहनों पर CO व हुसैनाबाद पुलिस का शिकंजा, तीन वाहन जब्त

Palamu : जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दंगवार पिकेट के समीप दंगवार–जपला मुख्य सड़क पर अंचल अधिकारी पंकज कुमार और दंगवार...

तीन वाहन जब्त

Palamu : जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दंगवार पिकेट के समीप दंगवार–जपला मुख्य सड़क पर अंचल अधिकारी पंकज कुमार और दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कुल 74 वाहनों की जांच की गई, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर बालू व ईंट लदे दो ट्रैक्टर तथा क्रिनकल लदा एक 18 चक्का हाइवा जब्त कर हुसैनाबाद थाना के सुपुर्द किया गया.

बालू, ईंट और क्रिंकल लदे वाहनों पर कार्रवाई

अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जांच के दौरान एक स्वराज ट्रैक्टर पर बालू लदा मिला, चालान तो था लेकिन उसकी ट्रॉली का पंजीकरण संख्या स्पष्ट रूप से अंकित नहीं था. वहीं दूसरे ट्रैक्टर पर ईंट लदी थी, लेकिन उस वाहन पर रजिस्ट्रेशन नंबर ही अंकित नहीं पाया गया. इसके अलावा 18 चक्का हाइवा में क्रिनकल लोड था, लेकिन उसके पास उपलब्ध चालान 18 जुलाई को जारी किया गया था, जबकि हुसैनाबाद में तेइस जुलाई को पकड़ा गया है, चालान की वैधता दस्तावेजों की जांच करने हेतु संबंधित विभाग को अग्रतर किया गया है.

तीन वाहन जब्त कर शुरू हुई कार्रवाई

उन्होंने बताया कि तीनों वाहनों को जब्त कर हुसैनाबाद थाना भेज दिया गया है. दोनों ट्रैक्टरों के मामले में अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को लिखा गया है, जबकि क्रिनकल लदे हाइवा के मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए खनन विभाग को पत्र भेजा गया है. अंचल अधिकारी ने कहा कि अवैध परिवहन और वाहन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान जारी रहेगा.

Also Read : उग्रवादी सुनील मुंडा उर्फ भारत जी को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *