गुमला: नाबालिक छात्र ने हाई टेंशन बिजली टावर में चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

Gumla: भरनो थाना क्षेत्र के बोडोटोली बगीचा के पास एक 15 वर्षीय नाबालिक छात्र ने हाइटेंशन बिजली टॉवर में चढ़कर फांसी लगाकर...

हाई टेंशन
गुमला: नाबालिक छात्रा ने हाई टेंशन बिजली टावर में चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास

Gumla: भरनो थाना क्षेत्र के बोडोटोली बगीचा के पास एक 15 वर्षीय नाबालिक छात्र ने हाइटेंशन बिजली टॉवर में चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया. युवक की पहचान मलगो बरटोली निवासी मनीष उरांव के रूप में हुई है. समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बिजली टॉवर ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया पर वह अचेत हालत में है. पुलिस ने उसे तत्काल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में पहुंचाया. जहां डॉक्टरों के द्वारा अभी उसका इलाज किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मनीष उरांव बीते शाम से अपने घर से किसी को कुछ बताए बोडोटोली गांव के एक दुकान के पास था.

 हालत गंभीर
हालत गंभीर

बिजली टावर में चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास

रात में उसके एक दोस्त ने उसे बोडोटोली बगीचा के पास ले जाकर छोड़ दिया था. ताकि वह अपने घर चला जाय लेकिन मनीष घर नहीं जाकर वहीं रह गया. शुक्रवार की सुबह वहीं पास के हाईटेंशन बिजली के टॉवर में लगभग 15 फीट ऊपर चढ़कर गमछा के सहारे फांसी लगा ली. लेकिन थोड़ी दूर में मौजूद कुछ लोगों ने तत्काल बिजली के टावर पर चढ़कर उसे उतारा. मनीष ने यह कदम क्यों उठाया, यह अब तक पता नहीं चल सका है. अभी उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ: झारखंड पुलिस मुख्यालय बना रही है संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ SIT, DSP, इंस्पेक्टर और दरोगा रैंक के अधिकारी रहेंगे शामिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *