कोडरमा: सतगावां में मानदेय और सेवा सुरक्षा की मांग पर आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल

Koderma: सुदरवर्ती इलाका सतगांवा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. यह...

सतगावां मे मानदेय और सेवा सुरक्षा की मांग पर आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल

Koderma: सुदरवर्ती इलाका सतगांवा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. यह हड़ताल मानदेय भुगतान और सेवा शर्तों में सुधार की मांग को लेकर है। हड़ताल की वजह से CHC की रोजमर्रा की सेवाएं प्रभावित हुई हैं. कर्मियों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से मानदेय समय पर नहीं मिल रहा है। वेतन में विसंगति, नौकरी की सुरक्षा और अन्य लंबित मांगों को लेकर वे पहले भी विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला. आंदोलन में शामिल कर्मचारियों ने CHC परिसर में नारेबाजी की और सरकार व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक काम शुरू नहीं किया जाएगा. हड़ताल के कारण OPD, टीकाकरण, लैब जांच और भर्ती मरीजों की देखभाल जैसी जरूरी सेवाएं बाधित हो गई हैं. अस्पताल पहुंच रहे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीज बिना इलाज लौटते भी दिखे.

ALSO READ : बोकारो ट्रेजरी घोटाला: मुख्य आरोपी कौशल पांडेय की जमानत पर 27 जुलाई को आएगा फैसला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *