Jamtara: मिहिजाम के अंबेडकर नगर स्थित जनजातीय संध्या इंटर कॉलेज का शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) चार्ल्स हेंब्रम ने भौतिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की भूमि, भवन, विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और प्रशासनिक पंजिकाओं (रजिस्टरों) का गहन निरीक्षण किया.
अनुदान से जुड़े मानकों की हुई जांच
गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जनजातीय संध्या इंटर कॉलेज को शिक्षण गतिविधियों के संचालन के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाता है. इसी के तहत यह निरीक्षण किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महाविद्यालय अनुदान से संबंधित निर्धारित मानकों का पालन कर रहा है या नहीं.
कुछ रजिस्टर नहीं मिले अद्यतन
निरीक्षण के बाद DEO चार्ल्स हेंब्रम ने बताया कि कॉलेज को मिलने वाले अनुदान से संबंधित सभी मानकों की जांच की गई. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ प्रशासनिक रजिस्टर अद्यतन (अपडेट) नहीं पाए गए, जबकि अन्य सभी मानकों पर महाविद्यालय की स्थिति संतोषजनक रही.
ALSO READ: जामताड़ा: जलवायु परिवर्तन के दौर में मड़ुआ की खेती बनी किसानों के लिए सुरक्षित विकल्प
प्राचार्य को दिए आवश्यक निर्देश
DEO ने महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिया कि सभी रजिस्टरों को जल्द से जल्द अपडेट किया जाए, ताकि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को समय पर निरीक्षण रिपोर्ट भेजी जा सके और किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा न आए.
